Sushant Singh Rajput suicide / रूमी जाफरी से कहती थीं रिया चक्रवर्ती- 'सर, आप आ जाया करो, सुशांत होता...

Sushant Singh Rajput और Rhea Chakraborty को लेकर Rumy Jafry फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने बताया कि रिया उनसे कहती थीं कि वह घर आते हैं तो सुशांत पॉजिटिव फील करते हैं, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 हफ्ता हो गया है। बीते संडे उन्होंने अपने मुंबई अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी फैमिली और फ्रेंड्स इस बात से सदमे में है।

Sushant Singh Rajput और Rhea Chakraborty को लेकर Rumy Jafry फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने बताया कि रिया उनसे कहती थीं कि वह घर आते हैं तो सुशांत पॉजिटिव फील करते हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 हफ्ता हो गया है। बीते संडे उन्होंने अपने मुंबई अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी फैमिली और फ्रेंड्स इस बात से सदमे में है। बताया जा रहा है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। लॉकडाउन के बाद सुशांत को रूमी जाफरी के साथ रोमांटिक कॉमिडी में काम करना था। इसमें उनके साथ गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को-स्टार थीं। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया सुशांत का मूड ठीक रखने के लिए अक्सर रूमी को बुलाती थीं।


सुशांत ने किया था डिप्रेशन का जिक्र

डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया कि उन्हें रिया ने सुशांत के डिप्रेशन के बारे में बताया था। सुशांत ने भी रूमी से 5-6 महीने पहले उनसे डिप्रेशन होने का जिक्र किया था। रूमी ने बताया कि रिया उनको फोन करके कहती थीं कि सर आप आ जाओ, आपके साथ बैठता है तो पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, खुश होता है। या तो सुशांत ही उनके घर चले जाते थे। रूमी ने बताया कि उन्हें पतात था कि वे दवाएं ले रहे हैं।

रूमी ने बताया, टूट गई हैं रिया

रूमी ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद उन्होंने रिया से बात करने की कोशिश की लेकिन वह टूट चुकी है और बात करने की कंडिशन में नहीं थी। रूमी बताते हैं कि उन्होंने 12 जून को सुशांत को मेसेज किया था। उन्होंने इसका जवाब दिया था और वह बार-बार इसके पढ़ते रहते हैं।