बॉलीवुड / दिलीप कुमार को बुरी नजर से बचाने के लिए ये उपाय करती थीं सायरा बानो

Zoom News : Jul 07, 2021, 10:36 AM
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक है। सोशल मीडिया पर नेता, अभिनेता और दिलीप कुमार के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिलीप कुमार बीते लंबे समय से बीमार थे। इस बीच उनकी पत्नी सायरा बानो दिलोजान से उनकी सेवा करती रहीं। सायरा बानो दिलीप कुमार को अपने लिए कायनात का तोहफा मानती हैं। वह जबसे दिलीप कुमार की जिंदगी में आईं, उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि उनके 'साहेब' को कोई तकलीफ न हो। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह रोज दिलीप कुमार की नजर उतारती थीं।

सदका करती थीं सायरा बानो

सायरा बानो ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दिलीप कुमार बचपन में बेहद खूबसूरत रहे हैं। उन्हें बहुत जल्दी नजर लग जाती थी। उन्हें बलाओं से बचाने के लिए उनकी दादी और मां उनकी नजर उतारती थीं। सायरा ने बताया था, दिलीप कुमार बेहद खूबसूरत हैं। उनको चाहने वाले दुनियाभर में हैं। उन्हें आज भी बहुत जल्दी नजर लग जाती है। एक फकीर ने कहा था कि 15 साल तक उन्हें बुरी नजर से बचाकर रखना है। इसलिए उनकी मां और दादी नजर उतारती थीं। उनका तरीका कुछ और था। मैं उनका सदका कतरती हूं। गरीबों को कपड़े, अनाज और उनकी जरूरत की चीजें देती हूं।

दिलीप कुमार की दीवानी थीं सायरा 

सायरा बानो दिलीप कुमार से 22 साल छोटी हैं। जब दिलीप कुमार की सायरा से शादी हुई थी तो उनकी उम्र 44 और सायरा की 22 साल थी। सायरा बानो कई इंटरव्यूज में दिलीप कुमार के लिए अपनी दीवानगी बता चुकी हैं। सायरा ने बताया था कि उन्होंने दिलीप कुमार को 13 साल की उम्र में देखा था। वह उन्हें तबसे ही पसंद करने लगी थीं। 

दिलीप को दिए थे प्यारे नाम

सायरा के उनकी जिंदगी में आने से पहले दिलीप कुमार का दिल पहले दो बार टूट चुका था। वह उम्र में फर्क की वजह से भी सायरा में दिलचस्पी नहीं ले रही थे। लेकिन सायरा बानो ने उन्हें इम्प्रेस करने के लिए हर कोशिश की। वह उनका बच्चे की तरह खयाल रखती थीं और प्यार से 'कोहेनूर', 'साहेब' और 'जान' जैसे नामों से बुलाती थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER