Bollywood News / ​संजय दत्त ने प्रिया दत्त को बर्थडे पर विश किया

संजय दत्त को इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से बहन प्रिया दत्त को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी बहन प्रिया के साथ एक फोटो शेयर किया और लिखा, स्थिती कैसी भी लेकिन मेरी जिंदगी में हमेशा रहने के लिए शुक्रिया. भगवान आपको जिंदगी में हर तरह की खुशियां दें. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | संजय दत्त को इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से बहन प्रिया दत्त को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं.

संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी बहन प्रिया के साथ एक फोटो शेयर किया और लिखा, “स्थिती कैसी भी लेकिन मेरी जिंदगी में हमेशा रहने के लिए शुक्रिया. भगवान आपको जिंदगी में हर तरह की खुशियां दें. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं”  

संजय दत्त फिलहाल अपनी बीमारी का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में करवा रहे हैं. हाल ही में उनकी पत्नी मानयता ने अपने बयान में कहा था कि संजय दत्त की बीमारी का शुरुआती इलाज चल रहा है. हम जल्द ही संजय को लेकर विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस को लेकर कुछ मुश्किलें बीच में आ रही है.

बता दें कि संजय दत्त की अगली फिल्म 'सड़क 2' है जिसमें वह आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं, 'केजीफ -पार्ट 2' में एक्टर यश के साथ नजर आने वाले हैं.

हाल ही में संजय दत्त के केजीएफ पार्ट 2 से जुड़ा लुक भी रिलीज हुआ है, जिसमें एक्टर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER