- भारत,
- 25-Dec-2024 10:50 PM IST
Kriti Sanon News: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कृति सेनन अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। उनकी प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दो पत्ती' को काफी सराहा गया। लेकिन इस बार कृति अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
अफवाहों की चर्चा: कृति और कबीर का रिश्ता?
खबरें तेज हैं कि कृति सेनन पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के करीबी कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच एक पारिवारिक रिश्ता भी है। हाल ही में, कृति ने क्रिसमस के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो उनके रिश्ते की तरफ इशारा कर रही हैं।यहां देखें पोस्टतस्वीरों में कृति क्रिसमस स्वेटर और सफेद शॉर्ट्स में नजर आईं। एक खास तस्वीर में उनके और कबीर के पैरों की झलक देखी जा सकती है। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य तस्वीर में धोनी के साथ पोज दिया, जहां धोनी सैंटा के अवतार में नजर आए। इन पोस्ट्स ने प्रशंसकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया।
