एंटरटेनमेंट / सपना चौधरी के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, वीडियो हुई वायरल

Zoom News : Mar 03, 2021, 10:28 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायल हो जाते हैं। अब हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने नए गाने 'मिल्की' पर खूबसूरत डांस करते नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में सपना ने सफेद और आसमानी रंग का सूट पहना हुआ है और वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव भाव से लेकर उनका डांस सब कुछ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर हजारों लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि ये गाना हरियाणा के मशहूर गायक विश्वजीत चौधरी ने गाया है।

सपना के बाकी दूसरे वीडियो की तरह इस वीडियो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने सपना के इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया है। इससे पहले भी सपना ने जितने वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए थे उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।

डांस के साथ-साथ वो दर्शकों को अपने अभिनय का जलवा भी दिखा चुकी हैं। इसके अलावा सपना देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सपना भले ही बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं से घर के सदस्यों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

इन दिनों सपना अपने पति वीर साहू के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें गोवा एयरपोर्ट पर उनके पति वीर साहू के साथ स्पॉट किया गया था। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिय पर काफी वायरल हुई थी। बता दें कि सपना के मां बनने के बाद उनकी शादी की खबरें सामने आई थी जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में बताया गया था कि वीर साहू के रिश्तेदार के निधन के चलते इस खबर का खुलासा देर से किया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER