Bollywood / शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, थिएटर में जाकर देखें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

Zoom News : Nov 01, 2022, 05:41 PM
Bollywood | शाहरुख खान यानी कि बॉलीवुड के बादशाह का बुधवार को यानी कि 2 नवंबर को बर्थडे है। एक्टर के 57 बर्थडे पर को ग्रैंड बनाने के लिए फैंस खूब तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर शाहरुख की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को एक बार फिर थिएटर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि शाहरुख के इस स्पेशल दिन पर फैंस उनकी इस फिल्म को थिएटर में देखकर एंजॉय करें। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपॉलिक्स थिएटर में बुधवार को रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, पलट...क्योंकि डीडीएलजे बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। राज और सिमरन की इस शानदार जर्नी को एक्सपीरियंस करें 2 नवंबर को भारत के थिएटर्स में। 

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की बात करें तो इसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। आदित्य ने इस फिल्म के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख और काजोल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था। इसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा अमरिश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, सतीश शाह और हिमानी शिवपुरी भी थे। इस फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया था। तुझे देखा तो ये जाना सनम, जरा सा झूम लूं मैं गाने काफी हिट हुए थे।

फैंस इस न्यूज को सुनकर काफी एक्साइटेड हैं और ट्रेड एनालिटिक्स भी उम्मीद कर रहे हैं कि भले ही सालों बाद इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है, लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

अपकमिंग फिल्में

शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अब पठान और जवान में नजर आने वाले हैं। पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 25 जनवरी में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। लास्ट शाहरुख खान फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। उस फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म फ्लॉप हुई थी।

इसके बाद शाहरुख फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। जवान में शाहरुख के साथ नयंतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थीं। फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख फिर फिल्म डंकी में नजर आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में होंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER