बॉलीवुड / ‘पक्का मिलूंगी प्रॉमिस...’ फैन्स से घिरीं शहनाज गिल ने किया वादा

Zoom News : May 07, 2022, 09:48 PM
बॉलीवुड | शहनाज गिल इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। ‘बिग बॉस 13’ से शहनाज ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका कोई भी वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज ब्रह्मकुमारी से जुड़ गई हैं। हाल ही में वह ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। सिंपल लुक में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर के सलवार सूट के ऊपर कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

शहनाज ने किया वादा

वीडियो में शहनाज चारों ओर भिड़ से घिरी हुई हैं। उनके साथ कोई फोटो लेना चाहता है तो कोई उनसे मिलना चाहता है। शहनाज किसी को निराश नहीं करना चाहतीं। ऐसे में जब वह भीड़ के बीच से गुजरती हैं तो कहती हैं, ‘पक्का मिलूंगी प्रॉमिस.. पक्का.. पक्का।‘ इंस्टैंट बॉलीवुड ने शहनाज के इस वीडियो को शेयर किया है।

फैन्स की चहेती शहनाज

शहनाज को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज दिखा। एक यूजर कहते हैं, ‘लोग उनके लिए क्रेजी हो गए हैं।‘ एक ने कहा, ‘स्वीट नहीं क्यूटेस्ट क्वीन है मेरी।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘कितना विनम्र व्यवहार है।‘ 

बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि वह सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वह आयुष शर्मा के अपोजिट हो सकती हैं। इसके अलावा शहनाज अपने म्यूजिक वीडियोज और दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER