बॉलीवुड / शहनाज गिल का ट्वीट- 'क्या करिंग', फैन बोला- तू मेरे से प्यार करिंग या ना करिंग, जानें एक्ट्रेस का जवाब

Zoom News : Mar 26, 2022, 09:50 PM
बॉलीवुड | अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वालीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर धीरे- धीरे दोबारा एक्टिव होने लगी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं लेकिन बीते कुछ वक्त से वो अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करने लगी हैं। वहीं शहनाज गिल अब फैन्स से भी रूबरू होने लगी हैं और हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। शहनाज के ट्वीट पर उनके फैन्स ने खूब रिएक्ट किया, वहीं एक्ट्रेस ने भी कुछ ट्वीट्स के जवाब दिए। शहनाज के इन ट्वीट्स को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

शहनाज का ट्वीट और फैन्स के रिएक्शन

शहनाज गिल ने ट्विटर पर कुछ देर पहले एक ट्वीट किया। शहनाज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अज क्या करिंग (आज क्या कर रहे हैं)?' कुछ ही देर में इस ट्वीट्स पर हजारों लाइक्स और रिट्वीट्स आ गए। वहीं कुछ ट्वीट्स पर शहनाज गिल ने जवाब भी दिए। देखिए क्या थे ट्वीट्स और शहनाज के जवाब...

ट्वीट: सना, मेरे बोर्ड एग्जाम्स आ रहे हैं.. क्या आपसे एक विश मिल सकता है?

शहनाज: ओह गॉड... अभी सबका पेपर और बर्थडे शुरू हो जाएंगे..

ट्वीट: शहनाज, मैं तु्हें एक टास्क देता हूं, मुझे रिप्लाई करके दिखाओ... क्या तुम टास्क के लिए तैयार हो?

शहनाज: हां

ट्वीट: IPL देख रही हूं शहनाज, तुम्हारी पसंदीदा टीम कौनसी है?

शहनाज: मेरी फेवरेट... टीम शहनाज

ट्वीट: इंस्टा लाइव आ जाओ बेबी..

शहनाज: नहीं बेबी

ट्वीट:तू मेरे से प्यार करिंग या ना करिंग?

शहनाज:नो (साथ में किस का इमोजी)

ट्वीट: शहनाज पढ़ाई करने जा रही थी और आप आ गईं... एक रिप्लाई दे दो, जल्दी से

शहनाज: प्लीज जाओ

ट्वीट: आपको स्टॉक करिंग...

शहनाज: बुरी बात...

पंजाब की कटरीना

गौरतलब है कि शहनाज गिल का जन्म 25 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में हुआ था। बिग बॉस में शहनाज ने कई बार खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। जिसके बाद से वह इसी नाम से मशहूर हो गईं। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में आने के बाद पूरे देश से प्यार मिला। शहनाज ने 'शिव दी किताब', 'माझे दी जट्टी', 'पिंडा दीया कुड़ियां' और 'ये बेबी रिमिक्स' जैसे कई गानों में अपना जलवा बिखेरा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER