बॉलीवुड / सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शेखर कपूर ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने कहा- 'आप नाम बताइए'

Zee News : Jun 18, 2020, 08:47 AM
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) निर्देशक शेखर कपूर के साथ फिल्म 'पानी' में काम करने वाले थे। शेखर खपूर ने इस बात का खुलासा किया है। सुशांत इस फिल्म के लिए जमकर तैयारी कर रहे थे, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इस फिल्म को लेकर सुशांत और शेखर के बीच घंटों बातें चल रही थीं। फिल्म के न बन पाने से सुशांत काफी दुखी हो गए थे और वो शेखर को फोन कर कई बार रोए थे। शेखर कपूर ने अब ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें पता है कि इंडस्ट्री में किसकी वजह से सुशांत परेशान थे। शेखर के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनसे कहा कि वो उस शख्स के नाम का खुलासा करें। 

शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया, 'मुझे इस बात की जानकारी है कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है तुम्हे किसने नीचा दिखाया है। तुम मेरे कंधे पर सिर रख कर रोए थे। काश मैं उन छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म हैं, न ही तुम्हारे।

सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री में किसकी वजह से परेशान चल रहे थे, शेखर कपूर के इस ट्वीट ने फैंस के लिए हलचल मचा दी थी। शेखर के इस ट्वीट के बाद से फैंस लगातार मैसेज कर रहे हैं। वे शेखर से सवाल कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द उस शख्स के नाम का खुलासा करें ताकि सुशांत सिंह को इंसाफ मिल सके। शेखर कपूर ने सोशल मीडिया यूजर्स के इस ट्वीट के बाद जवाब दिया है। 

शेखर कपूर से एक यूजर ने कहा, 'आपको उस लॉबी के खिलाफ बोलना चाहिए।' इसके अलावा भी कई यूजर्स शेखर कपूर को लगातार ट्वीट कर रहे हैं कि वो उन नामों का खुलासा करें। इन ट्वीट के बाद शेखर कपूर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'कुछ लोगों के नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद सिस्टम के शिकार हैं। अगर आप वाकई में परवाह करते हैं तो उस सिस्टम को सही करने का प्रयास करें। यहां सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। '

आपको बता दें खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से कई और फिल्में निकल गई थीं जिसके चलते हो बेहद परेशान थे। अब सुशांत के डिप्रेशन और उनके इस कदम के उठाने के पीछे असल वजह क्या है, ये जानने का हर कोई इंतजार कर रहा है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER