Khatron Ke Khiladi 12 / फैन्स के लिए झटका, फिनाले से पहले बाहर हुईं रूबीना दिलैक

Vikrant Shekhawat : Jul 18, 2022, 03:15 PM
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग केपटाउन में खत्म हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट सोमवार की सुबह वापस देश लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शुरुआत शानदार रही है। पहले हफ्ते में ही इसने टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना ली। इतना प्यार देने के लिए रोहित शेट्टी ने फैन्स का शुक्रिया भी जताया। टीवी पर प्रसारित एपिसोड से पहले एविक्शन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो कि उन कंटेस्टेंट के फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अब पता चला है शो से रूबीना दिलैक एविक्ट हो गई हैं।

निराश होंगे रूबीना के फैन्स 

अभी तक जो जानकारी मिली थी टॉप  5 में रूबीना भी थीं। उन्होंने कनिका मान को स्टंट में पछाड़कर अपनी जगह बनाई। रूबीना का खेल अभी तक बेहद शानदार रहा है। वह जिस मजबूती से टास्क करती दिखीं उन्हें विनर के तौर पर देखा जा रहा था। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar के मुताबिक, टॉप 4 की लिस्ट में रूबीना शामिल नहीं हो पाईं। इस तरह उनका सफर यहीं खत्म हो गया। 

ये हैं टॉप 4 कंटेस्टेंट

टॉप 4 में जो कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, वो तुषार कालिया, मोहित मलिक, मिस्टर फैजू और जन्नत  जुबैर हैं। सभी कंटेस्टेंट के फैन्स उनके जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और उनके सपोर्ट में कमेंट्स कर रहे हैं।

अनेरी वजानी हुईं एविक्ट

रविवार  प्रसारित एपिसोड की बात करें तो अनेरी वजानी एविक्ट हो गई हैं। वह एलिमिनेशन स्टंट पूरा नहीं कर पाईं। उनके साथ स्टंट करने वाले मिस्टर फैजू और शिवांगी जोशी सुरक्षित हो गए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER