बॉलीवुड / लंदन की गलियों बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोग बोले - गरीबों की रिहाना

Zoom News : Jun 12, 2022, 09:34 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव भी नजर आ रही हैं। जल्द ही सोनम अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।  सोनम के मैटरनिटी फोटोशूट्स इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें वो बखूबी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है लेकिन इस बार वो काफी ट्रोल हो गई हैं। 

लंदन की गलियों में बहन के साथ सोनम की मस्ती

दरअसल, इन दिनों सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर ब्लैक क्रॉप टॉप, मैटरनिटी पैंट और ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं और साथ ही बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम कपूर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

सोनम और रिया की इन तस्वीरों पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां लोग उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी है। यहां तक कि कुछ यूजर्स को सोनम का लुक पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फोटोशूट की याद दिला रहा है और उन्होंने रिहाना को कॉपी करने की बात कह दी है। वहीं, कुछ यूजर्स ने तो यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि बेबी गर्ल आने वाली या बेबी बॉय आएगा। इसके अलावा कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखकर उन्हें हलवाई वाले अंकल ही बता दिया है।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब यह जोड़ा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने करने के लिए तैयार है। दोनों ने बड़े खूबसूरत और बोल्ड अंदाज में यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। इस जर्नी में सोनम एक से बढ़कर एक लुक साझा कर रही हैं और महिलाओं को मैरटनिटी फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER