श्री गंगानगर / 85 साल में पहली बार श्रीगंगानगर में पारा 49.6 पहुंचा

मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। बताया है कि जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर समेत राज्य के 12 शहरों में लू का असर रहेगा। इसके अलावा कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में (49.6 डिग्री सेल्सियस) और चुरू में (48.5 डिग्री सेल्सियस) सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया है। जयपुर में भी दिन का पारा 44.2 डिग्री और रात का पारा 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

फलोदी में बीती रात न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। किसी शहर की सबसे गर्म रात थी। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया है।

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

श्रीगंगानगर 49.6

चूरू         48.5 

बीकानेर 46.6

जैसलमेर 46.5

जाेधपुर 44.7

जयपुर 44.2