बॉलीवुड / दोस्तों संग सुहाना खान खान की मिरर सेल्फी, शनाया कपूर भी हैं साथ

Zoom News : Apr 26, 2022, 10:28 PM
बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स की सबसे ज्यादा चर्चा है। क्रिटिक्स से लेकर फैन्स तक की निगाहें उनके डेब्यू पर हैं। इसमें सबसे ऊपर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान हैं। उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। शाहरुख जहां सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं रहते, वहीं सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार सुहाना अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ दिखीं। तस्वीरों में दोनों ही ग्लैमरस अंदाज में हैं। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिरर सेल्फी शेयर की है।  

दोस्त के बर्थडे का सेलिब्रेशन

सुहाना के साथ शनाया कपूर, सुहाना की कजिन आलिया छिब्बा और सुहाना की दोस्त मानवी गौर हैं। मानवी के जन्मदिन पर सुहाना ने तस्वीर शेयर की है। सभी सेलिब्रेशन के मूड में हैं। सुहाना ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है। वहीं शनाया ने भी मैचिंग ब्लैक कलर का गाउन पहना है। सुहाना ने कैप्शन में लिखा- बर्थडे गर्ल। आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। साथ ही उन्होंने लव यू लिखा। 

फिल्मों में कदम रखने की तैयारी

सुहाना खान नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज के साथ एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। सुहाना के साथ फिल्म में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान भी हैं। बीते साल नवंबर में जोया अख्तर ने अपनी इस फिल्म का ऐलान किया था लेकिन कास्ट के बारे में नहीं बताया।

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म

बात शनाया कपूर की करें तो वह करण जौहर की फिल्म बेधड़क से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक शशांक खेतान कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER