Mumbai: अभिनेत्री पायल घोष न केवल बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं, बल्कि वह ऋचा चड्ढा के साथ अपने मामले को लेकर भी चर्चा में हैं। पायल ने अब एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
These mafia gang will kill me sir @PMOIndia @narendramodi sir @sharmarekha ma’am and will prove my death as suicide or something else 🙏🏼
— Payal Ghosh (@iampayalghosh) October 10, 2020
उन्होंने पीएम ऑफिस, पीएम मोदी और रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि माफिया गिरोह उसे मार देगा। इससे पहले भी कंगना रनौत बॉलीवुड माफिया गैंग को लेकर कई ट्वीट्स कर चुकी हैं। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा- ये माफिया गिरोह मुझे मारेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को आत्महत्या या कुछ और बताएंगी।
