बॉलीवुड / मलाइका और गीता हैरान टेरेंस लेविस ने नोरा फतेही की किया अपना प्यार बयान, देखे VIDEO

Zoom News : Oct 26, 2020, 11:00 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने सॉन्ग और अपने डांस को लेकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का वीडियो हो या फोटो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इस हफ्ते नोरा फतेही एक बार फिर से इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer) के मंच पर एंट्री करती हुई नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि उन्हें देख मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस (Terence Lewis) खुद को रोक नहीं पाते और उनसे अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। जिसे देख मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और गीता कपूर (Geeta Kapoor) हैरान रह जाते हैं। अब टेरेंस लेविस और नोरा फतेही का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि टेरेंस लेविस (Terence Lewis) नोरा फतेही (Nora Fatehi) को देख 'पहला पहला प्यार है (Pehla Pehla Pyar Hai Song)' गाना गाने लगते हैं, जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह जाती है। टेरेंस लेविस के इसतरह प्रपोज करने पर वह शर्मा जाती हैं। जिसके बाद टेरेंस नोरा को अपनी गोद में उठा लेते हैं। वहीं, स्टेज पर यह सब होता देख मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और गीता कपूर हैरान रह जाते हैं। नोरा और टेरेंस के इस वीडियो को 'बॉली गैंग' के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) और टेरेंस लेविस के वीडियो को अब तक 9 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, दोनों के इसवीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि नोरा फतेही अपने सॉन्ग 'नाच मेरी रानी (Nach Meri Rani Song)' के प्रमोशन के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर आई। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER