नोएडा / लड़की बाथरूम में नहाने गई, तभी पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया, फिर पीटा...

Zoom News : Dec 23, 2020, 08:13 AM
नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाथरूम में नहाते समय लड़की का वीडियो बनाया गया और जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी उसे पीट-पीटकर फरार हो गया। यह घटना नोएडा के सेक्टर 49 की है। दरअसल, जब एक लड़की बाथरूम में नहाने गई, तो उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

जब लड़की ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई तो उसके परिवार वाले भी हैरान रह गए। इस विरोध पर युवक और उसके परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि घटना सोमवार की है। वहीं, एक अन्य मामले में सेक्टर 20 में एक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया है।सेक्टर 20 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 12 साल की लड़की का पड़ोस के 15 साल के लड़के ने बलात्कार किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER