नई दिल्ली / दुनिया में पहली बार हुआ जीएसटी लागू करने वाली सरकार वापस सत्ता में आई

Zoom News : May 24, 2019, 11:39 AM
मोदी सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देश में जीएसटी लागू किया था। इसका असर पूरे देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था पर पड़ा था। दुनिया में  ऐसा पहली बार हुआ है की जीएसटी लागू करने वाली सरकार वापस से सत्ता में आई है। मलेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जीएसटी लॉन्च करने वाली सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी थी। इन देशों में जीएसटी लागू होने के बाद वस्तुएं और सेवाएं काफी महंगी हो गई थीं इसलिए लोगों में गुस्सा था। एक प्रमुख जीएसटी कंसल्टेंट का कहना है अन्य देशों में जीएसटी लागू करने वाली सरकारों ने वादा किया था कि नए कानून से होने वाली दिक्कतें एक साल में दूर कर दी जाएंगी लेकिन वहां जीएसटी लागू होने और चुनाव होने के बीच एक साल का समय नहीं था। जबकि, भारत में 2 साल का फर्क रहा। 

देश में जीएसटी सुधार की प्रक्रिया जारी

मोदी सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देश में जीएसटी लागू किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे गब्बर सिंह टैक्स बताते हैं। जीएसटी लागू हुआ तब 226 वस्तुएं-सेवाएं 28% टैक्स के दायरे में थीं। अब सिर्फ 28 बची हैं। जीएसटी में सुधार की प्रक्रिया जारी है। जीएसटी लागू होने से अब तक सरकार को 4 बार 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन मिला है। बीते वित्त वर्ष में मासिक औसत कलेक्शन 98,114 करोड़ रुपए रहा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER