बॉलीवुड / विवेक अग्निहोत्री ने बताया आमिर ने क्यों की द कश्मीर फाइल्स देखने की अपील

Zoom News : Mar 27, 2022, 09:43 PM
बॉलीवुड | विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर कई सिलेब्रिटीज के बयान सुर्खियों में हैं। बीते दिनों आमिर खान ने भी कहा था कि कश्मीरियों के साथ बहुत बुरा हुआ। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आमिर एसएस राजामौली की फिल्म RRR की टीम के साथ दिल्ली में थे। अब आमिर खान के बयान पर विवेक अग्निहोत्री का रिऐक्शन सामने आया है। विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि आमिर खान बिना सोचे कुछ भी नहीं बोलते। साथ ही यह भी कहा कि कौन फिल्म के बारे में क्या कहता है, इसका उन्हें फर्क नहीं पड़ता। 

आमिर पॉलिटिक्स अच्छी तरह समझते हैं

फिल्म कश्मीर फाइल्स के पूरी दुनिया में चर्चे हैं। मूवी को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली। शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को फिल्म के बारे में न बोलने पर क्रिटिसाइज किया जा रहा था। अब धीरे-धीरे कई सिलेब्स के बयान चर्चा में आ रहे हैं। बीते दिनों आमिर खान ने भी कहा था कि सभी को फिल्म देखनी चाहिए। सिद्धार्थ कानन ने इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री का इस पर व्यू पूछा। विवेक ने जवाब दिया, आमिर खान इंडियन पॉलिटिक्स से जुड़े हैं। वह इंडियन पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझते हैं। 

आमिर ने सोच-समझकर ही बोला होगा

विवेक बोले, उन्होंने कहा कि हर इंडियन को यह फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने इस बारे में सोचा होगा। वह बिना सोचे या बिना विश्लेषण किए ऐसा नहीं बोल सकते। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा कहा क्योंकि उन्हें लगा होगा कि हर इंडियन को यह फिल्म देखनी चाहिए। ईमानदारी से बताऊं तो मुझे सच्ची फर्क नहीं पड़ता किसने क्या कहा। मुझे तब फर्क पड़ता है जिनका ये दर्द है, जिनकी पीड़ा है, वे क्या बोल रहे हैं।

क्या बोले थे आमिर खान

आमिर खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने यह फिल्म देखी? इस पर वह बोले, जी जरूर देखूंगा मैं। वो एक हिस्ट्री का ऐसा हिस्सा है, हमारा दिल दुखता है, और ऐसे फिल्म जो बनी है उस टॉपिक पे, यकीनन हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान है, जब उस पर अत्याचार हुआ तो क्या बीतती है। मैं फिल्म जरूर देखूंगा। यह हमारे इतिहास का हिस्सा है, जो दिल तोड़ने वाला है। मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म सफल हुई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER