Bihar Crime / पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। इसका जीता-जागता सबूत पटना से सामने आया है। यहां चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मामला शास्त्री नगर इलाके का है। यहां चेन स्नैचरों ने बेखौफ होकर फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। इसका जीता-जागता सबूत पटना से सामने आया है। यहां चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मामला शास्त्री नगर इलाके का है। यहां चेन स्नैचरों ने बेखौफ होकर फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

रात में एक बजे के करीब की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना रात करीब 1 बजे की है, जब एक हॉस्टल संचालिका समेत 4 लोग स्कूटी और बुलट पर थे और घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और महिला से चैन मांगी। इस पर महिला के साथ जो लोग थे, उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला समेत 4 लोगों को गोली लगी है। घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। फिलहाल चारों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER