Coronavirus / देश में नए मरीजों का आंकड़ा 1.80 लाख पहुंचा; एक्टिव केस भी 7 लाख से ज्यादा, पॉजिटिविटी रेट 13.29% पहुंचा

Zoom News : Jan 10, 2022, 12:38 PM

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन 1 लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं। रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है।

इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 59 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.57 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.44 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 7 लाख 84 हजार 580 है। अब तक 4,83,935 लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है।

महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि, मुंबई में 3 दिन बाद नए केस में 4% की कमी आई, लेकिन महाराष्ट्र (44,388 नए मामले) में अब भी पॉजिटिव केस बढ़ना जारी हैं। दिल्ली (22,751 नए मामले) और पश्चिम बंगाल (24,287 नए मामले) में भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

बिहार में पटना सहित 7 जिलों में ओमिक्रॉन की दस्तक

बिहार में पटना सहित 7 जिलों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दी है। रविवार को आई रिपोर्ट से इस बारे में पता चला है। पटना जिले के 17 सैंपल की जांच में एक को डेल्टा और 16 को ओमिक्रॉन पाया गया। वहीं, ओमिक्रॉन की दहशत के बीच तीसरी लहर में बिहार में पहली बार एक डॉक्टर सहित 3 संक्रमितों की मौत हुई। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली पुलिस में कोरोना विस्फोट
दिल्ली के पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 300 से ज्यादा सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

मुंबई में कम टेस्टिंग से घटते दिखे मामले
मुंबई में रविवार को तीन दिन बाद कोरोना वायरस के नए मामलों में 4% की गिरावट दिखी। रविवार को नए मामले 20 हजार से नीचे दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान जहां मुंबई में 19,474 केस मिले, वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार को 7 लोगों की मौत महामारी के कारण हुई है।

हालांकि मुंबई में केस घटने का कारण रविवार को टेस्टिंग कम होना भी माना जा रहा है। पिछले दो दिन के दौरान मुंबई में 70 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हुई थी, जबकि रविवार को 68 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,388 नए मामले सामने आए, 15,351 लोग डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में अब एक्टिव केस बढ़कर 2,02,259 हो गए हैं। अब तक राज्य में कुल 69,200,244 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,639 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 22% पॉजिटिविटी रेट हो गया है।

2. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 24,287 नए केस दर्ज हुए हैं। बंगाल में इस दौरान 8213 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट 34% पहुंच गया है। अकेले कोलकाता में ही 8,712 नए मरीज मिले हैं और पॉजिटिविटी रेट 42% है। राज्य में अब कुल 17,55,046 एक्टिव केस हैं, जबकि 16.57 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,901 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 22,751 नए मामले मिले। नेशनल कैपिटल में रविवार को 10,179 मरीज ठीक भी हो गए, लेकिन कोरोना से 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब राज्य में कुल 60,733 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 24% पहुंच गया है। अब तक राज्य में कुल 15,49,730 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,160 लोगों की मौत हो गई।

4. तमिलनाडु
यहां रविवार को 24 घंटे के दौरान 12,895 नए मामले सामने आए, 1,808 मरीज ठीक हुए और 12 मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,855 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 51,335 हैं।

5. कर्नाटक
यहां रविवार को 12,000 लोग संक्रमित पाए गए, 901 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,370 लोगों की मौत हो गई। 49,602 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल
1. राजस्थान
यहां रविवार को 5,660 लोग संक्रमित पाए गए। 358 लोग ठीक हुए, जबकि 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,972 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 19,467 हैं।

2. मध्य प्रदेश
यहां रविवार को 2039 लोग संक्रमित पाए गए और 234 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,537 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 6,842 हैं।

3. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 7680 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 253 लोग ठीक हुए और 4 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,928 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 25,974 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 1300% मरीज बढ़े हैं।

4. पंजाब
यहां रविवार को 3,922 लोग संक्रमित पाए गए। 145 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,674 लोगों की मौत हो गई। 16,343 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा
यहां रविवार को 5166 लोग संक्रमित पाए गए और 805 लोग ठीक हुए। किसी की मौत महामारी से नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.94 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 लोगों की मौत हो गई। 18,298 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
यहां रविवार को 6,275 लोग संक्रमित पाए गए। 1263 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 27,913 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 2502 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 102 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,615 लोगों की मौत हो गई। 15,464 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार

यहां रविवार को 5022 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 435 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,101 लोगों की मौत हो गई। 16,897 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9. झारखंड
यहां रविवार को 3,444 लोग संक्रमित पाए गए। 1208 ठीक हुए और 6 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5177 लोगों की मौत हो गई। 23,328 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER