हरियाणा / 2 साल तक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर करते रहे बलात्कार, किया ब्लैकमेल

Zoom News : Dec 03, 2020, 09:21 AM
हरियाणा के फतेहाबाद में महिलाओं को नशीली दवा खिलाकर बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। महिला के अश्लील वीडियो बनाकर दोनों आरोपी पिछले 2 सालों से लगातार ब्लैकमेल और रेप कर रहे थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ बलात्कार और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद, पीड़िता की शिकायत पर, फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र के नज़र सिंह और रतिया क्षेत्र के गुरजीत सिंह के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 2 साल पहले गुरजीत सिंह ने उसे नशीली दवा खिला दी और उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील वीडियो बनाए। 

उसी वीडियो के आधार पर, गुरजीत सिंह और नजीर सिंह लगातार दो वर्षों से उसका शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने फतेहाबाद के रतिया थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (2) 450, 384 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER