मनी / वित्त वर्ष 2020-21 में इन कंपनियों में काम करने वालों की बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी-सर्वे

News18 : Feb 18, 2020, 06:20 PM
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 में औसतन 9.1 फीसदी सैलरी बढ़ने का अनुमान है। पिछले 10 साल में यह भारत में यह सबसे कम सैलरी हाइक होगा। एओएन (24th AON Annual Salary Increase Survey projects) के सालाना सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस साल सीनियर्स के मुकाबले जुनियर्स की सैलरी में ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। साथ ही, ई-कॉमर्स कंपनियों में काम करने वालों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। वित्त वर्ष 2020-21 में यहां सबसे ज्यादा 10 फीसदी सैलरी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर में सबसे कम सिर्फ 7.6 फीसदी सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।

10 साल में सबसे कम बढ़ेगी भारत में सैलरी! रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी से उबरने की कोशिश कर रही है। 20 बड़े सेक्टर्स की 1000 से ज्यादा कंपनियों को सर्वे में शामिल किया गया है। इस सर्वे में शामिल कंपनियों में से सिर्फ दो ने साल 2020 में 10 फीसदी से ज्यादा सैलरी बढ़ाने की बात कहीं है। अगर ऐसा होता हैं तो भारत में ये 10 साल में सबसे कम सौलरी हाइक होगा।

जानिए किस सेक्टर में कितनी होगी बढ़ोतरी- रिपोर्ट के मुताबिक,

>> ई-कॉमर्स कंपनियां 10 फीसदी सैलरी बढ़ा सकती है।

>> प्रोफेशनल सर्विसेज देने वाले लोगों की सैलरी में भी 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।

>> फार्म में काम करने वालों का 9.9 फीसदी तक सैलरी बढ़ने का अनुमान है।

>> आईटी और ITeS इंडस्ट्री में 9.5 फीसदी सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।

>> FMCG और केमिकल कंपनियां में 9.3 फीसदी बढ़ सकती है।

>> इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लोगों की सैलरी 9.1 फीसदी बढ़ सकती है।

>> सीमेंट कंपनियों में 8.9 फीसदी।

>> एनर्जी सेक्टर में काम करने वालों की 8.8 फीसदी।

>> रिटेल, मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करने वालों की सैलरी 8.6 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

>> फाइनेंशीयल इंस्टिट्यूट में काम करने वालों की 8.5 फीसदी तक सैलरी बढ़ सकती है।

>> ऑटो, रियल एस्टेट के लोगों की सैलरी 8.3 फीसदी तक बढ़ सकती है।

>> हॉस्पिटैलिटी और रेस्टोरंट में काम करने वालों की सैलरी 8.2 फीसदी तक बढ़ सकती है।

>> ट्रांसपोटेर्शन और लोजिस्टिक में काम करने वालों की सैलरी 7.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER