Vande Bharat / आज 10 और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेंगी देश को, हाफ सेंचुरी के साथ बनेगा नया रिकॉर्ड

Zoom News : Mar 12, 2024, 09:04 AM
Vande Bharat: देश में सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस नया रिकॉर्ड बनाने वाली है. दरअसल, इन ट्रेनों की संख्या जल्द ही 50 होने वाली है. आज प्रधानमंत्री मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, जिसके बाद इन ट्रेनों की हाफ सेंचुरी पूरी हो जाएगी. फिलहाल देश में 40 वंदे भारत ट्रेनें देश के अलग-अलग रूट्स पर चल रही हैं. आज जिन ट्रेनों को PM हरी झंडी दिखाने वाले हैं इनमें लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, कलबुर्गी-बेंगलुरु, रांची-वाराणसी और खजुराहो-दिल्ली शामिल हैं.

इसके अलावा रेल मंत्रालय अहमदाबाद-मुंबई, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम और मैसूरु-चेन्नई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का दूसरा सेट शुरू करेगा.बता दें, चार मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों के रूट बढ़ाए जाएंगे. अहमदाबाद-जामनगर ट्रेन अब द्वारका जाएगी. अजमेर-दिल्ली ट्रेन चंडीगढ़ तक चलेगी. गोरखपुर-लखनऊ ट्रेन अब प्रयागराज जाएगी. तिरुवनंतपुरम-कासरगोड ट्रेन मंगलुरु तक जाया करेगी. ये ट्रेनें राज्यों में ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर चलती हैं.

इन रूट्स पर चल रही 40 वंदे भारत ट्रेनें

  • 22435-वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22436-नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22439-नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22440-श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20901-मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20902-गांधीनगर कैपिटल मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22447-नई दिल्ली अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22448-अंब अंदौरा नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20607-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20608-मैसूरु एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20825-बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20826-नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22301-हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22302-न्यू जलपाईगुड़ी हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20833-विशाखापत्तनम सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20834-सिकंदराबाद विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22225-मुंबई सीएसएमटी सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22226-सोलापुर मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22223-मुंबई सीएसएमटी साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22224-साईंनगर शिरडी मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20171-रानी कमलापति हज़रत निज़ामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20172-हज़रत निज़ामुद्दीन रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20701-सिकंदराबाद तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20702-तिरुपति सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20643-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20644-कोयंबटूर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20977-अजमेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20978-दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20633-कासरगोड तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20634-तिरुवनंतपुरम कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22895-हावड़ा पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22896-पुरी हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22457-आनंद विहार टर्मिनल देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22458-देहरादून आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22227-न्यू जलपाईगुड़ी गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22228-गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22229-मुंबई सीएसएमटी मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22230-मडगांव मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22349-पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22350-रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20661-केएसआर बेंगलुरु धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20662-धारवाड़ केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20173-रानी कमलापति रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20174-रीवा रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20911-इंदौर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20912-नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 12461-जोधपुर साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 12462- साबरमती जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22549-गोरखपुर लखनऊ चारबाग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22550-लखनऊ चारबाग गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20979-उदयपुर सिटी जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20980-जयपुर उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20677-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20678-विजयवाड़ा एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20665-चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20666-तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20703-काचेगुडा यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20704-यशवंतपुर काचीगुडा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22347-हावड़ा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22348-पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20897-हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20898-रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20835-राउरकेला पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20836-पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20631-कासरगोड तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20632-तिरुवनंतपुरम कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22925-अहमदाबाद जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22926-जामनगर अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22415-वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22416-नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22426-आनंद विहार टर्मिनल अयोध्या छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22425-अयोध्या छावनी आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22488-अमृतसर दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22487-दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20705-जालना मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20706-मुंबई सीएसएमटी जालना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 20642-कोयंबटूर बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 20641-बेंगलुरु छावनी कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 22478-श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 22477-नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 85000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि भारतीय रेल राष्ट्रीय परिवहन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही साथ भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जरूरी हिस्सा है. रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत स्टेशन स्कीम के चलते काफी बदलाव आए हैं. पीएम मोदी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेल को मंगलवार को 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेल प्रोजेक्ट सौंपेंगे.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER