राशिफल 11 जनवरी / आज परिवार में किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है, सावधान रहें

NavBharat Times : Jan 11, 2020, 06:54 AM
मेष:

आज चंद्रमा का संचार अपनी राशि कर्क में हो रहा है। वहीं दोपहर में आज पुष्‍य नक्षत्र का भी आरंभ हो रहा है। इन दोनों संयोग के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, किन राशियों को होगा लाभ और किन्‍हें हानि, जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…

Aries 11 January: आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है, वाद-विवाद से बचकर चलें तो परेशानी नहीं होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश करने से पहले अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले विचार-विमर्श अवश्य करें। आज परिवार में किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। सावधान रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी आपका साथ देगा।

24 जनवरी शुक्रवार को शनि महाराज अपने घर में आकर राहत की सांस लेंगे और पिता सूर्य से मिलेंगे

वृषभ:

Taurus 11 January: व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे। जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। आपको आज के दिन रुपये-पैसे के लेन-देन में भी लाभ होने की उम्‍मीद है। धैर्य के साथ सोचसमझकर अपनी योजनाओं को पूरा करें। भाग्‍य आज 70 फीसदी आपके साथ है।

मिथुन:

Gemini 11 January: व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। वहीं नौकरी करने वालों को उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष है। कहीं से मनचाहा उपहार आज शाम तक मिल सकता है। भाग्‍य आज 78 फीसदी आपके साथ है।

कर्क:

Cancer 11 January : दिन का आरंभ आज मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं और आपके जरूरी कामों को निपटाने में सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। दांपत्‍य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्‍य की ओर से आपको अच्‍छी खासी मदद प्राप्‍त हो सकती है। भाग्‍य आज 71 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

Leo 11 January : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले भी विचार कर लेना चाहिए। वाहन धीरे चलाएं और दुर्घटना से भी सचेत रहें। किसी अनजान शख्‍स पर भरोसा न करें तो ही बेहतर होगा। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

Virgo 11 January : सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा, नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आपको फायदा होता दिख रहा है। इसलिए बेफिक्र होकर अपनी नई योजनाओं को इस वक्‍त शुरू कर सकते हैं। कोई नई डील भी इस वक्‍त कर सकते हैं। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

तुला:

Libra 11 January : आज सभी कार्य आप दृढ़ता मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ भी कोई काम बन सकता है। रुपये-पैसे के मामले में भी कोई फायदे का सौदा आप कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सभी पहलुओं को जांचने के बाद ही कोई फैसला लें। भाग्‍य आज 69 फीसदी आपका साथ देगा।

वृश्चिक:

Scorpio 11 January : भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से आज आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता जरूर आपको परेशान कर सकती है। उनकी सेवा करें और परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्‍त बिताने का प्रयास करें। मन भी खुश रहेगा और आपसी सामंजस्‍य में भी इजाफा होगा। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

धनु:

sagittarius 11 January : आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। क्रोध पर संयम रखें और मधुर वाणी में बात करें। इससे आपके काम बनेंगे और आपको भविष्‍य के लिए भी लाभ मिलेगा। कभी किसी पर आंखें बंद करके भरोसा न करें। भाग्‍य आज 61 फीसदी साथ देगा।

मकर:

Capricorn 11 January : आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं, भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी भी विवाद की बात को अधिक तूल न दें। बात बढ़ जाने से आपको ही नुकसान होगा। बाद में तनाव भी हो सकता है। समझदारी से काम लें और परिवार के साथ मिलकर रहें। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

Aquarius 11 January : आज आपका मन चिंतामुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। पत्‍नी के साथ प्रेम का एहसास मन में बढ़ेगा ओर संतान की ओर से भी प्रसन्‍न रहेंगे। आज आपके मन का कोई कार्य पूर्ण होने से हर्ष बना रहेगा। दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताने को मिलेगा। बस आगे बढ़ते रहें और खुश रहें। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

Pisces 11 January : बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। मन के मुताबिक कोई काम न होने से खीझ हो सकती है। धैर्य से काम लें और वाणी पर संयम बनाए रखें। गुस्‍से पर काबू करके ही आप दूसरों से अपने काम बनवा सकते हैं। मन को प्रसन्‍न रखें और परिवार में मेलजोल बनाए रखें।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER