- भारत,
- 02-Aug-2022 09:46 PM IST
महाराष्ट्र | 15 दिन के बच्चे को बेचने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सियोन इलाके में एक नर्सिंग होम में ये दोनों महिलाएं नवजात बच्ची का सौदा 4.5 लाख रुपये में कर रही थीं। मुंबई पुलिस ने जूलिया फर्नांडीज (35 साल) और शबाना शेख (30 साल) को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जयप्रकाश जाधवन नाम के शख्स ने इस बात की शिकायत की थी। वह पुणे के एक अडॉप्टेशन सेंटर में काम करता है। उसे जानकारी मिली की मुंबई की एक महिला बच्ची को बेचना चाहती है। इसके बाद इस बात की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर अथॉरिटीज को दे दी गई। मुंबई पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने जाल बिछा दिया। शिकायतकर्ता ने फोन पर फर्नांडीज से बात की तो उसने 4.5 लाख रुपये की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि इसमें से 4 लाख रुपये बच्ची के मां-बाप को दिया जाना था और बाकी का उसका खुद का चार्ज था। फर्नांडीज ने शिकायतकर्ता को नर्सिंग होम में बुलाया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ही शिकायतकक्ता की पत्नी बनकर पहुंची। शिशु को उनके हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।
