ब्रिटेन / क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति व यूके के प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Zoom News : Apr 09, 2021, 05:20 PM
लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।  लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया। 

ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में उनके सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई। प्रिंस फिलिप अपना अधिकतर वक्त नॉरफ्लोक स्थित महारानी के सैंड्रीघम एस्टेट में ही बिताते थे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान वह महारानी के साथ विंडसर कैसल में आ गए थे। 

बीती 16 मार्च को मिली थी अस्पताल से छुट्टी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। प्रिंस फिलिप (99) को 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से वापस उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER