देश / नए साल के पहले दिन ही भारत ने बनाया World Record, जानें कितने हजार बच्चों का हुआ जन्म

Zoom News : Jan 05, 2021, 03:17 PM
संयुक्त राष्ट्र:  नए साल (New Year)  पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ और इनमें सबसे अधिक करीब 60,000 शिशुओं का जन्म भारत में हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ (UNICEF) के अनुसार,  दुनियाभर में नए साल के पहले दिन 3,71,504 शिशुओं का जन्म हुआ।  साल 2021 के पहले दिन सबसे पहले बच्चे का जन्म फिजी में और आखिरी बच्चे का जन्म अमेरिका में हुआ। 

संस्था (UNICEF) ने कहा कि विश्वभर में जन्मे बच्चों की करीब आधी संख्या 10 देशों - भारत (59,995), चीन (35,615), नाइजीरिया (21,439), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथियोपिया (12,006), अमेरिका (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो गणराज्य (8,640) से है। 

2021 में 1।40 करोड़ बच्चों के जन्म का अनुमान

संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसी ने कहा कि 2021 में 1।40 करोड़ बच्चों के जन्म का अनुमान है और उनकी औसत उम्र 84 साल होने की संभावना है। 

यूनिसेफ (UNICEF) की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने सभी देशों से 2021 को बच्चों के लिहाज से भेदभाव रहित, सुरक्षित और स्वस्थ वर्ष बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा, ‘आज के दिन जन्मे बच्चे यहां तक कि एक साल पहले जन्मे शिशुओं से भी अलग दुनिया में आए हैं। नया साल (New Year) उनके लिए नए अवसर लेकर आए। ’

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER