Hathras Gangrape / पुलिस की बदसलूकी, हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता

Zoom News : Oct 04, 2020, 11:44 AM
Hathras Gangrape: राहुल और प्रियंका गांधी ने शनिवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। लेकिन, इससे पहले नोएडा में कांग्रेसी और पुलिस कुछ देर के लिए आमने-सामने आ गए। DND पर कांग्रेस के काफिले को रोकने के लिए पुलिस की एक बहुत बड़ी टीम को तैनात किया गया था। इस दौरान की पुलिसकर्मियों की प्रियंका गांधी को रोकने की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनका कुर्ता खीचता हुए देखा जा सकता है। 

चांदनी चौक की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर उस वक्त की लग रही है जब टोल गेट के पास पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की लाठी को रोका था। 

कई फोटोज में दिख रह रहा है कि आगे बढ़तीं प्रियंका को रोकने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया में भी बहस चल रही है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी यूपी पुलिस पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे। सवाल यह है कि देश के एक ताकतवर राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका गांधी के साथ पुलिस जब इस तरह की बदतमीजी कर सकती है तो उसके सामने आम महिला की क्या बिसात होगी?

ऐसे में प्रियंका गांधी ने खुद आगे आते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की पिटाई से बचाया। इस दौरान प्रियंका को महिला पुलिसकर्मी को रोकना चाहिए था, लेकिन उन्हें मेल पुलिसकर्मियों ने रोका। प्रियंका भीड़ के बीच पहुंचीं और पुलिस पिटाई में घायल कार्यकर्ताओं की मदद की। इस दौरान यूपी पुलिस प्रियंका गांधी के साथ भी बदतमीजी करने से पीछे नहीं हटी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER