बॉलीवुड / शादी के बाद रोमांस का ट्विस्ट, एक दूजे को KISS करते नजर आये वरुण-नताशा

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिनों दोनों ने सादगी के साथ अपने करीबियों के मौजूदगी में सात जन्मों के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। अब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन इसी बीच कुछ देर पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

तीन तस्वीरें की हैं शेयर

दरअसल वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कुछ देर पहले नताशा के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में वह अपनी नई नवेली दुल्हन को बड़े ही प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच की मोहब्बत को साफ तौर पर देखा जा सकता है। देखिए ये PHOTOS....

विदेश से भी आए कमेंट

इस तस्वीर को देखकर देश ही विदेश से भी कमेंट किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस महिरा खान ने यहां कमेंट करते हुए लिखा है, 'मुबारक' वहीं नुपुर सेनन ने लिखा, 'बधाई हो, वरुण आप दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत'

शादी के बाद मीडिया के सामने आया था कपल

बीते दिन पूरे समय लोगों को वरुण-नताशा की शादी की तस्वीरों का इंतजार रहा। लेकिन देर रात जब शादी हो चुकी तब उसके बाद दोनों मीडिया से आकर मिले। जैसे ही ये नवविवाहित जोड़ी मीडिया के सामने आई पूरी सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। इस मौके पर वरुण बड़े से प्यार से अपनी पत्नी का ख्याल रखते नजर आए। उन्होंने लोगों से शोर कम करने की बात भी कही, उनका कहना था कि ऐसे शोर में नताशा डर जाएंगी।