बॉलीवुड / विकी कौशल को फैंस दे रहे बच्चे पैदा करने की सलाह, लुक देखकर घायल हुईं लड़कियां

Zoom News : Jan 31, 2022, 03:47 PM
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक फ्लॉन्ट किया है। विकी ने अपने बाल साइड से पूरी तरह ट्रिम करवा लिए हैं और दाढ़ी भी सेंटर से बढ़ा ली है। लूज शर्ट और कारगो पहने विकी कौशल काफी कूल लग रहे हैं। फोटो के कैप्शन में विकी कौशल ने लिखा, 'अब आगे क्या?' विकी के इस सवाल पर कमेंट में फैंस ने मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब बच्चे कर लो भाई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चों की प्लानिंग कर लो।'

फैमिली प्लानिंग का समय आ गया

एक शख्स ने कमेंट किया, 'बच्चे प्लान करो विकी।' तो वहीं एक शख्स ने लिखा, 'कटरीना के साथ फैमिली प्लानिंग का टाइम आ गया है।' इसी तरह ढेरों यूजर्स ने विकी कौशल को बच्चे प्लान करने की सलाह दे डाली है। हालांकि कुछ लोग उनके लुक्स की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। एक शख्स ने लिखा, 'ये हेयर कट को आग लगा देगा।'

विकी के लुक पर फिदा हुए फैंस

एक अन्य शख्स ने विकी के लुक पर फिदा होते हुए लिखा, 'देखो विकी। इतनी ज्यादा हॉटनेस हमसे संभाली नहीं जाएगी।' एक फीमेल फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'आपको देखकर बेहोशी आ रही है।' बता दें कि विकी कौशल की ये तस्वीर कुछ ही मिनटों में 4 लाख से ज्यादा लाइक्स बटोर चुकी है। बीते दिनों विकी और कटरीना शादी के बंधन में बंध गए थे।

रणथम्भौर में हुई थी आलीशान शादी

लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद विकी कौशल ने कटरीना कैफ के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने रणथम्भौर के एक आलीशान होटल में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। जहां तक विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म का सवाल है तो वह जल्द फिल्म सैम बहादुर में काम करते नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER