बॉलीवुड / विकी कौशल ने दिखाए अपनी पीठ के घाव, फैन बोला- कटरीना कैफ को दुख होगा

Zoom News : Oct 19, 2021, 09:06 PM
बॉलीवुड | विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सुर्खियों में है। लोगों को उनकी ऐक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके अपनी पीठ के जख्म दिखाए हैं। ये घाव असली नहीं बल्कि प्रोस्थेटिक मेकअप से बनाए हैं। ये सरदार उधम में उनके एक सीन का हिस्सा है। उनके फैंस इस फोटो पर तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं।

लोगों ने पूछा, असली है?

विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह रिलीज हो चुकी है। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह का रोल निभाया है। विकी कौशल ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, कट्स जिनसे कट्स नहीं लगे। इसके साथ उन्होंने अपने प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है। इस तस्वीर पर विकी के फैंस के तरह-तरह के रिऐक्शंस हैं। ज्यादार विकी के कैप्शन को नहीं समझ पाए और विकी से पूछा है कि क्या ये असली हैं? वहीं एक ने कॉमेंट किया है कि कटरीना कैफ को दुख होगा।

जल्द मिल सकती है शादी की खबर

बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ के रिलेशनशिप के चर्चे लंबे वक्त से हैं। दोनों को कई बार साथ आउटिंग पर देखा गया है। वहीं वकेशन की तस्वीरों में भी विकी दिखाई दिए हैं। रीसेंटली दोनों की सगाई की खबर भी वायरल हुई थी। हालांकि विकी इस खबर को गलत बता चुके हैं। रोका हो जाने की खबरों पर विकी ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कानन से कहा था, सच कहूं तो मेरे पास वो मेंटर स्पेस ही नहीं था क्योंकि मैं शूट के बीच में था। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही विकी शादी की खुशखबरी दे सकते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER