Bollywood / रश्मिका मंदाना नहीं इस एक्ट्रेस को विजय देवरकोंडा ने बताया अपना ‘प्यार’

Zoom News : Oct 28, 2022, 02:54 PM
Bollywood | विजय देवरकोंडा तेलुगू इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू सफल नहीं रहा। कुछ समय पहले उनकी फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। विजय का नाम साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जोड़ा जाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के हॉटेस्ट एक्टर्स में से है। हालांकि अभी तक उन्होंने साफ तौर पर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। इस बीच विजय ने अपने ट्वीट से सभी को चौंका दिया जिसमें उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु को अपना ‘प्यार’ बताया। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के दिनों से सामंथा की फिल्मों को देखते आ रहे हैं।

5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

साउथ फिल्में जिस तरह हिंदी भाषी क्षेत्रों में तहलका मचा रही हैं उसके बाद सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म यशोदा का फैन्स को इंतजार है। फिल्म सरोगेसी रैकेट की कहानी है। सामंथा इसमें सरोगेट मां बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशोदा को तमिल और तेलुगू में बनाया गया है। इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया जाएगा। 

विजय ने शेयर किया ट्रेलर

विजय देवरकोंडा अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘उनसे प्यार हो गया था जब एक कॉलेज के बच्चे के रूप में मैंने उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर चीज की प्रशंसा करता हूं। वह बहुत प्यारी हैं। आप सभी के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है, सामंथा की नई फिल्म यशोदा का ट्रेलर। 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘

विजय और सामंथा की फिल्म

बता दें कि सामंथा और विजय कॉमेडी फिल्म खुशी में  नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। यह 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER