बॉलीवुड / विक्रम भट्ट ने चुपचाप रचाई शादी, लोगों से छिपाया पर आखिरकार खुल गया राज

Zoom News : Oct 06, 2021, 09:20 PM
बॉलीवुड | फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। विक्रम भट्ट बीते साल श्वेतांबरी सोनी से शादी कर चुके हैं। उन्होंने यह बात सबसे छिपाकर रखी थी। दूसरी ओर उनकी वाइफ इंस्टाग्राम पर लगातार इस बारे में पोस्ट करती रहीं लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं लग सकी। विक्रम भट्ट ने अपनी वाइफ के बर्थडे पर पोस्ट किया जिसके बाद यह खबर फिर सुर्खियों में आ गई। 

दो बेटों की मां हैं श्वेतांबरी

विक्रम ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के लिए कविता लिखी है साथ में लिखा है, हैपी बर्थडे माय लव। वहीं श्वेतांबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट किए हैं जिनमें विक्रम भट्ट को हसबैंड बताया है। श्वेतांबरी सोनी के इंस्टा बायो में उन्होंने लिखा है कि वह दो हैंडसम लड़कों की मां हैं। उन्होंने अपने बेटों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। श्वेतांबरी सोनी ने कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह दुलहन बनी दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज पर लोगों ने उनको बधाई दी है, शायद ये उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें हैं।

महेश भट्ट से की थी बात

ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश भट्ट ने विक्रम भट्ट की शादी की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीते साल जब लॉकडाउन का पीक था तब विक्रम भट्ट ने शादी की थी। विक्रम ने कहा था कि वह शादी कर रहे हैं लेकिन यह नहीं चाहते कि यह बात किसी को पता चले। महेश ने बताया कि मैंने उनसे बोला था कि ऐसा होना नामुमकिन है। ये धाबा बोलने वाली मीडिया का वक्त है, ध्यान रहे की शादी ज्यादा दिन नहीं छिप पाएगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER