Bollywood / जी क्यू मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आए विक्रांत मैसी

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं, और इस समय नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई अपनी हालिया फिल्म "कार्गो" में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | एक्टर विक्रांत मैसी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं, और इस समय नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई अपनी हालिया फिल्म "कार्गो" में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। 

 

अपनी दमदम एक्टिंग से लगातार लोगों का दिल जीत रहे एक्टर विक्रांत मैसी अब जी क्यू मैगज़ीन के कवर पेज पर दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत ने मैगज़ीन के कवर पेज की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक लॉन्ग-स्टैंडिंग सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर के लिए धन्यवाद जी क्यू इंडिया।"

 

इसके बाद विक्रांत ने अपने इस पोस्ट में जी क्यू की पूरी टीम को टैग किया है। मैगज़ीन के कवर पेज पर विक्रांत काफी हैंडसम लग रहें हैं। और वही कवर पेज पर लिखा हुआ है, "विक्रांत मैसी ऑन फायर"। 

 

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज़ हुई फिल्म "डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे" में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में है। 

 

इसके अलावा विक्रांत जल्द ही एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ फिल्म "गिन्नी वेड्स सन्नी" में भी नजर आएंगे। विक्रांत की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ होगी। फिल्म का डायरेक्शन पुनीत खन्ना ने किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER