KKR vs RCB: आईपीएल (IPL) में हमेशा ही ग्लैमर का तड़का लगता रहा है, मैच के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स स्टेडियम में दिखाई देते हैं। 6 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम केकेआर (KKR) बनाम आरसीबी (RCB) के मैच को देखने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपनी दोस्त शनाया कपूर के साथ नजर आईं। शाहरुख खान के साथ जूही चावला भी नजर आईं, दोनों सितारे अपनी टीम केकेआर (KKR) को सपोर्ट करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर शाहरुख, सुहाना और शनाया की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
शाहरुख ने 'झूमे जो पठान' पर विराट को सिखाया डांस
कोलकाता नाइट राइडर्स कल का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जीत गई लेकिन इस जीत के बाद जो ग्राउंड पर दिखा, उसने कुछ फैंस का दिल जीता तो कुछ को मिर्ची लगी। मैच जीतने के बाद ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड के 'पठान' (Pathaan) शाहरुख खान से 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस स्टेप सीखे। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने शाहरुख और विराट की तारीफ की तो वहीं कुछ का कहना है कि विराट तो शाहरुख की टीम से हारने के बाद भी कितना खुश है।
Shahrukh Khan & Virat Kohli dancing on steps of 'Jhoome Jo Pathan' song 🔥❤️💯
— M (@AngryPakistan) April 6, 2023
pic.twitter.com/kPc3LYuHWb
सुहाना और शनाया का जलवा
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के कल के मैच को देखने शाहरुख खान के साथ उनकी बिटिया सुहाना खान भी पहुंची थीं जिन्होंने अपनी दोस्त शनाया कपूर के साथ स्टेडियम में खूब मस्ती की और अपनी टीम का हौसला भी बढ़ाया। सुहाना ने शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह की शानदार पारी का खूब लुत्फ उठाया। रिंकू सिंह के छक्के को देखकर सुहाना स्टेडियम में उछल पड़ी थीं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हैं। सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द वह 'द आर्चीज' से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाली हैं।
