- भारत,
- 10-Jul-2020 06:09 PM IST
by Newshelpline . Mumbai | इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी वेब सीरीज "बुलबुल" को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। एक के बाद एक उनकी दोनों वेब सीरीज "पाताल लोक" और "बुलबुल" को डिजिटल प्लेटफार्म पर बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला। हर कोई अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन तहत बनी इन दोनों फिल्मों की तारीफ कर रहा है।
अब अनुष्का शर्मा अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जी हां! अनुष्का शर्मा ने वोग मैगज़ीन के लिए अपना हॉट और बोल्ड फोटोशूट कराया है। अनुष्का की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर वॉग मैगजीन के लिए, किए गए फोटोशूट की दो तस्वीरें शेयर की है। इन दोनों तस्वीरें में अनुष्का बेहद ही हॉट लग रहीं हैं। अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही वोग मैगज़ीन के कवर पेज की भी फोटो शेयर की थी। मैगज़ीन के कवर पेज पर अनुष्का ब्लू कलर का स्विमिंग सूट पहने बीच पर बैठी दिखाई दे रहीं थी। हांलाकि इससे पहले भी अनुष्का शर्मा कई फेमस मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं। बता दें काफी लंबे समय से अनुष्का फिल्मों से दूर है लेकिन वो अपने प्रोडक्शन हाउस में तरह वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं।अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म "जीरो" में देखा गया था। जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी।💛 @VOGUEIndia @Anaita_Adajania pic.twitter.com/wKYZD85KEI
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 10, 2020
