मुंबई: द कपिल शर्मा शो दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन कर रहा है। शो में कपिल और उनकी पूरी टीम फुल फॉर्म में नजर आ रही है। इस बार शो में सूर्यवंशी की कास्ट आने वाली है। शो में अक्षय कुमार के साथ-साथ रोहित शेट्टी भी आने वाले हैं। इस एपिसोड मुंबई पुलिस भी एंट्री लेने जा रही है।
कपिल शर्मा का मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट
आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही,आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। thank u so much for coming n making our show more special with ur presence @MumbaiPolice thank u @CPMumbaiPolice 🙏 special episode dedicated to #mumbaipolice #TKSS pic.twitter.com/xUtl0khvpo
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 14, 2020
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी के साथ-साथ बतौर स्पेशल गेस्ट मुंबई पुलिस भी नजर आएगी। जो पुलिस इन कलाकारों की सुरक्षा में अपना पसीना बहाती है, उस पुलिस की खिदमत अब खुद कपिल शर्मा करने जा रहे हैं। कपिल ने ट्विटर के जरिए मुंबई पुलिस को धन्यावाद बोला है। वो ट्वीट करते हैं-आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही,आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। हमारे शो और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।
सूर्यवंशी हुई पोस्टपोन
बता दें, कपिल के शो पर आ तो सूर्यवंशी की कास्ट रही है लेकिन इस शो को पुलिस स्पेशल बताया जा रहा है। शो में कपिल एंड कंपनी मुंबई पुलिस को अपने अंदाज में ट्रिब्यूट देने वाली है। वहीं अगर सूर्यवंशी फिल्म की बात करें, तो इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। अब रोहित शेट्टी की फिल्म 24 मार्च को रिलीज नहीं होगी। बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सूर्यवंशी को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है।
