बॉलीवुड / जब सामंथा प्रभु ने कहा था, नहीं पसंद है ऋतिक रोशन का लुक

Zoom News : Aug 01, 2022, 07:12 PM
बॉलीवुड | सामंथा रुथ प्रभु साउथ के साथ हिंदी सिनेप्रेमियों के बीच भी पॉप्युलर हो चुकी हैं। द फैमिली मैन वेब सीरीज में उन्हें राजी के रोल में काफी पसंद किया गया। इसके बाद पुष्पा के गाने 'ऊ अंटवावा से वह हिंदी दर्शकों के दिलों पर छा गईं। रीसेंटली वह कॉफी विद करण में भी नजर आईं। सामंथा साउथ इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर चुकी हैं। इस बीच एक इंटरव्यू क्लिप वायरल है जिसमें वह बोल रही हैं कि उन्हें ऋतिक का लुक पसंद नहीं है। यह वीडियो इतना पुराना है कि सामंथा को पहचानना मुश्किल है। 

पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ की फिल्मी करियर की शुरुआत

समांथा प्रभु हिंदी दर्शकों के बीच काफी चर्चित हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू के भी चर्चे हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सुर्खियों में है। यह उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में दिया था। इस इंटरव्यू में सामंथा ने ऋतिक के लुक पर कमेंट किया था। सामंथा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई रोमांटिक तेलुगू फिल्म Ye Maaya Chesave से की थी। जिसमें उनके साथ पूर्व पति नागा चैतन्य नजर आए थे। फिल्म ने उस साल काफी अच्छी कमाई के साथ, कई अवार्ड अपने नाम किए।

मुझे ऋतिक रोशन का लुक पसंद नहीं है

रेडिट ने सामंथा के साल 2010 में साक्षी टीवी को दिए इंटरव्यू की क्लिप साझा की है। वीडियो में सामंथा पहचान में नहीं आ रही हैं। उनका लुक काफी बदला हुआ है। इंटरव्यू के दौरान सामंथा अपनी हंसी रोकते हुए कहती है, मुझे ऋतिक रोशन का लुक पसंद नहीं है। शायद मेरे इस कमेंट को सुनने के बाद बहुत से लोग मुझे मार देंगे।

ऋतिक रोशन को मानते है ग्रीक गॉड

बता दें कि ऋतिक रोशन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके लुक्स पर कई लोग फिदा हैं और उन्हें ग्रीक गॉड तक का दर्जा दिया जाता है। सामंथा के इस वीडियो को ऋतिक के फैन काफी नापंसद कर रहे हैं।

रेडिट पर एक यूजर ने लिखा कि सामंथा पूरी तरह से एक अलग इंसान लग रही है। एक और फॉलोअर ने सामंथा का सपोर्ट करते हुए लिखा कि ऋतिक के बारे में उनका ओपिनियन बिल्कुल सही है। बहुत से लोग ग्रीक से दिखने वाले ऋतिक की तुलना में भारतीय से दिखने वाले प्रभास ,राणा और राम चरण जैसे दिखने वाले ऐक्टर्स को ज्यादा पंसद करते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER