Karwa Chauth 2022 / आपके शहर में कब निकलेगा करवाचौथ का चांद, जानें टाइमिंग

Zoom News : Oct 13, 2022, 05:23 PM
Karwa Chauth Moon Time and Shubh Muhurat 2022: आज 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना गया है। करवा चौथ का त्योहार सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं। दिन भर उपवास करने के बाद शाम को पूजा, आरती और कथा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती हैं। चांद के दर्शन करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद-

करवा चौथ पूजन मुहूर्त-

शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक।

अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

आज चांद कब निकलेगा-

दिल्ली- 08:09PM

गुरुग्राम- 08:21PM

गाजियाबाद- 08:08PM

नोएडा-08:08PM

दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा (Karwa Chauth 2022 Chand Nikalne ka Time): 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।

मध्य प्रदेश में कब दिखेगा चांद (Today Moonrise time in Madhya Pradesh)-

भोपाल- 08:21PM

इंदौर-08:27PM

ग्वालियर-08:11PM

अहमदाबाद- 08:41PM

Karwa Chauth 2022 Madhya Pradesh Chand Nikalne Ka Time: 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अहमदाबाद में करीब 08 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट के बीच चांद दिखाई पड़ सकता है।

पंजाब में कब निकलेगा चांद (Chand Timing in Punjab)-

चंडीगढ़- 08:06PM

लुधियाना- 08:10PM

शिमला- 08:03PM

जम्मू- 08:08PM

चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला और जम्मू में करीब शाम 08 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट के बीच चांद निकल सकता है।

यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा (Karwa Chauth Today Chand Timing in UP)

प्रयागराज- 07:57 PM

लखनऊ-07:59 PM

कानपुर-08:02 PM

वाराणसी-07:52 PM

मेरठ-08:07 PM

आगरा- 08:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।

देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद-

जयपुर- 08:18 PM

मुंबई- 08:48 PM

बेंगलुरू- 08:40PM

गुवाहाटी- 07:15PM

देहरादून- 08:02PM

पटना- 07:44PM

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER