Bollywood / अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन, सज-धजकर पहुंचीं शिल्पा-रवीना

Zoom News : Oct 13, 2022, 10:26 PM
Bollywood | करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए खास दिन होता है। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ पर भव्य आयोजन किया। बॉलीवुड की शादीशुदा हीरोइनें उनके घर पहुंचीं। शाम से ही अनिल कपूर के घर सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सहित अन्य लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस आयोजन की तस्वीरें शेयर की हैं।

सुनीता कपूर को बताया बेस्ट होस्ट

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी पर सभी के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की। सभी कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। शिल्पा ने इसके साथ कैप्शन दिया, ‘द करवाचौथ, गर्ल गैंग।‘ एक अन्य फोटो में वो सुनीता कपूर के साथ बैठी हुई हैं। शिल्पा ने सुनीता को बेस्ट होस्ट बताया। इस मौके पर शिल्पा ने लाल रंग की साड़ी का लुक देता हुआ लहंगा पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। 

पहुंचे ये सेलेब्स

सुनीता कपूर के घर करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, महीप कपूर, फराह खान, नीलम और पद्मिनी कोल्हापुरे सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।

रवीना के साथ दिखीं शिल्पा

रवीना टंडन ने भी ग्रुप फोटोज शेयर की हैं। रवीना ने कैप्शन में लिखा, ‘ज्यादातर समय हम सभी कड़ी मेहनत करते हैं और जीवन खत्म हो जाता है, समय उड़ जाता है, लेकिन त्योहारों का मौसम होता है जब आप एंजॉय करते हैं... जियो और जीने दो, प्यार करो, हंसो, हर रोज जश्न मनाओ... यही हम सब के बारे में हैं... धन्यवाद मेरे बच्चों हमेशा कमाल के होस्ट होने के लिए।‘

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER