UP Exit Poll / भाजपा को किस चैनल ने दी सबसे ज्यादा सीटें, किस सर्वे में सबसे कम

आज तक एक्सिस के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल सकती है तो न्यूज 24 चाणक्या के मुताबिक, भगवा दल 294 सीटों पर कब्जा कर सकता है। वहीं, टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा 225 सीटों पर कमल खिला सकती है। रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 240 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों की बारी है। 10 मार्च को काउंटिंग होगी। इससे पहले सोमवार शाम आए कई एग्जिट पोल में यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। दो एग्जिट पोल में भाजपा को 300 के बेहद करीब या इससे पार दिखाया गया है।

आज तक एक्सिस के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल सकती है तो न्यूज 24 चाणक्या के मुताबिक, भगवा दल 294 सीटों पर कब्जा कर सकता है। वहीं, टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा 225 सीटों पर कमल खिला सकती है। रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 240 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के एग्जिट पोल में बीजेपी को 223-248 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

सपा को किसी एग्जिट पोल में बहुमत नहीं

एग्जिट पोल के आंकड़े यदि नतीजों में बदलते हैं तो सपा गठबंधन को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। सपा को अधिकतम 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आज तक एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, सपा को 71-101 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज 24 चाणक्य को 105 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। टाइम्स नाउ वीटो ने सपा गठबंधन को 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। रिपब्लिक पी मार्क के मुताबिक अखिलेश यादव की अगुआई में सपा को 140 सीटें मिल सकती हैं। जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के एग्जिट पोल के मुताबिक, सपा गठबंधन को 138-157 सीटें मिल सकती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER