दिल्ली / 73-वर्षीय मकान मालिक ने दिल्ली में 35-वर्षीय महिला व उसकी 12-वर्षीय बेटी का किया रेप

Zoom News : Aug 26, 2021, 03:44 PM
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान मालिक ने घर में घुसकर 38 वर्षीय एक महिला से जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के चंद ही मिनटों बाद आरोपी के बेटे ने पीड़ित महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िताओं का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (38)(बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह परिवार के साथ नांगलोई की अमर कालोनी में किराए के मकान में रहती है। तीन माह पूर्व ही उसने अजीज नामक शख्स से मकान किराए पर लिया था। इसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी है। सलमा एक फैक्टरी में नौकरी करती है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में वह अपने घर में मौजूद थी। 

इसी दौरान उसका मकान मालिक अजीज जबरन घर में घुस गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी अजीज का बेटा इरफान वहां पहुंच गया। घर पर सलमा की 12 साल की बेटी मौजूद थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। नांगलोई थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER