लोकल न्यूज़/मुंबई / इलाज के नाम पर महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ, पुलिस ने वार्ड बॉय को किया गिरफ्तार

Vikrant Shekhawat : Dec 24, 2020, 12:49 AM
मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के 25-वर्षीय वार्ड बॉय को सर्जरी के बाद रिकवर कर रही 29-वर्षीय महिला रोगी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दावा लगाने के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छुआ था।


आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुकेश प्रजापति के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल कर महिला का शील भंग करने) के तहत केस दर्ज किया गया है।


29 वर्षीय महिला को 16 दिसंबर को सर्जरी के लिए मलाड ईस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने 17 दिसंबर की रात शरीर पर दवा लगाने के बहाने कथित तौर पर मरीज के साथ छेड़छाड़ की है। अगले दिन, महिला ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने पहले हॉस्पिटल के अधिकारियों और फिर पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज करवाया।


ऑपरेशन से पहले दावा को जरुरी बता की छेड़छाड़:

परिजनों का आरोप है कि महिला वार्ड में प्रतिबंध के बावजूद वार्डबॉय को कैसे एंट्री मिली। मामले की जांच करने वाले डिंडोशी पुलिस स्टेशन के पीएसआई प्रवीण कांबले ने बताया, 'प्रजापति ने महिला को बताया था कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले उस पर दवा लगाने के लिए कहा है। आरोपी ने उसके बहाने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER