खेल / प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

भारतीय रेसलर प्रिया मलिक के हंगरी में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अभिनेता मिलिंद सोमन ने उन्हें ट्विटर पर यह समझकर बधाई दी कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में पदक जीता है। एक यूज़र ने लिखा, "आपसे यह उम्मीद नहीं थी।" मिलिंद ने लिखा, "मैं इसे डिलीट नहीं करूंगा...कभी-कभी गलती करना भी सही है।"

नई दिल्ली: जहां एक ओर जापान में जारी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं, दूसरी ओर ओलंपिक से बाहर हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप  में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत की स्टार महिला रेसलर प्रिया मलिक ने महिलाओं के 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा की महिला रेसलर प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में बेलारूस की महिला रेसलर 5-0 से शिकस्त दी।

प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। भारत की इस स्टार महिला रेसलर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, खेल मंत्रालय, हरियाणा के खेल मंत्री, पीयूष गोयल और कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रिया के अलावा भारत की एक और युवा पहलवान तनु ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। तनु ने 43 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात देकर खिताब अपने नाम किया। 

प्रिया की उस उपलब्धि पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक, हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER