New Show / रोमांच और रहस्य से भरपूर है ज़ी5 का नया शो 'माफिया'

Zoom News : Jul 13, 2020, 07:34 PM
न्यूज़ हेल्पलाइन – Mumbai | ज़ी5 अपने ऑडियंस के लिए आये दिन कुछ नया और दिलचस्प कंटेंट लेकर आ रहा हैं। ' चिंटू का बर्थडे' और 'अनलॉक - दी हॉन्टेड एप्प ' जैसी  फिल्में , 'लाल बाज़ार ' और 'काली ' जैसे शोज की सफलता के बाद,  ज़ी5 अब एक नया हॉरर शो लेकर आया है जिसका नाम हैं 'माफिया'

शो 10 जुलाई से ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रहा है। शो की बेहतरीन कहानी ने उसे एक अच्छा शो बनाया है। 'माफिया ' में आपको नमित दास, तन्मय धनानिआ, ईशा सहा, अनिंदिता बोस, आदित्य बक्शी, मधुरिमा रॉय और रिद्धिमा घोष नजर आ रहे हैं। यह कहानी है 6 दोस्तों की जो मधुपुर के जंगल हाउस में एक री यूनियन के लिए मिलते हैं। यह वही जगह है जहां आज से 6 साल पहले इन सभी ने एक दूसरे को अपने कॉलेज के बाद अलविदा कहा था। इस जगह पर हर दोस्त का एक रहस्य छिपा है और यही रहस्य फिर से उनकी जिंदगी में आकर दस्तक देता हैं। कहानी इसी रहस्य को लेकर आधारित है और कैसे और कौन कौन इस जंगल हाउस से बहार आ पाता है, यह आपको शो देखकर ही पता चलेगा।

शो को बिरसा दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और एसके मूवीज ने प्रोडूस। शो  में कुल आठ एपिसोड्स हैं जो आपको बाँध कर रखते हैं। हर एक एपिसोड को डायरेक्टर ने बहुत अच्छे से ट्रीट किया है। शो का नैरेटिव बहुत अच्छा  है और शो हॉरर जॉनर को अलग तरीके से दिखाता हैं।

नमित दास ने शो की पूरी लाइमलाइट अपनी तरफ खींची है और उन्होंने दिखा दिया है की वह एक उन्दा अभिनेता हैं। उन्होंने शो का भार अकेले ही अपने कंधो पर संभाला हैं। आने वाले समय में, हम लोग नमित को हर दूसरी फिल्म या शो का हिस्सा बनते हुए देखने वाले हैं।

इस शो के माध्यम से साफ़ पता चलता है की ज़ी5 की टीम कड़ी मेहनत कर रही है अपनी ऑडियंस के लिए अच्छे शोज़ और फिल्में लाने में। माफिआ शो इसका जीता जागता उदहारण हैं। तो रुकिए मत और आज ही देखिये 'माफिया' सिर्फ ज़ी5 पर।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER