मथुरा: प्लास्टिक से बने डीजल से दौड़ेंगे वाहन, हेमा मालिनी ने दीप जलाकर किया प्लांट का शुभारंभ

मथुरा - प्लास्टिक से बने डीजल से दौड़ेंगे वाहन, हेमा मालिनी ने दीप जलाकर किया प्लांट का शुभारंभ
| Updated on: 04-Oct-2019 12:56 PM IST
मथुरा | अब उत्तर प्रदेश में भी प्लास्टिक से बने डीजल से वाहन फर्राटा भरेंगे। मथुरा में प्लास्टिक से डीजल बनाने की शुरुआत हो गई है। यह उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक से डीजल उत्पादित करने वाला पहला प्लांट है। गुरुवार को प्लांट का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने किया। इस प्लांट में मथुरा-वृंदावन के साथ जनपद की नगर पंचायतों के प्लास्टिक का भी उपयोग किया जाएगा।

पिछले दिनों मथुरा आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूड़े से प्लास्टिक की छटनी करने वाली कुछ महिलाओं से बातचीत की थी। उनके कार्यक्रम में प्लास्टिक से डीजल बनाने वाले प्लांट के मॉडल का प्रदर्शन भी किया था। सांसद हेमा मालिनी ने जमुनापार में नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में स्थापित इस प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।

सांसद हेमा मालिनी ने उम्मीद जताई कि अब ब्रजवासी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देंगे। उन्होंने वहां पर पौधरोपण भी किया। यह प्लांट प्रतिदिन पांच टन प्लास्टिक से डीजल बना सकेगा। निगम ने अपने अभियान के तहत विगत दिनों महानगर से प्लास्टिक काफी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है। इसे गुरुवार को डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचा दिया गया। 

प्लास्टिक से डीजल बनाने का उक्त प्लांट पीपीपी मॉडल पर लगाया गया है। इसके लिए नगर निगम से पेटर्सन कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। इस डीजल का उपयोग नगर निगम भी अपने वाहनों के लिए कर सकेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अब महानगर के साथ आसपास का प्लास्टिक भी यहां लाया जाएगा। 

सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को दानघाटी मंदिर में पूजा कर गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दानघाटी मंदिर से बड़ा बाजार होते हुए गोवर्धन नगर पंचायत तक पैदल चलकर सभी लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। संकल्प यात्रा में हेमा ने लोगों से पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने का आह्वान किया।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।