उत्तर प्रदेश के बदायूं में निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक आंगनवाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 50 साल थी। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पोस्टमॉर्टम में महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी भारी चीज डालने की पुष्टि हुई है। बाईं पसली, बाएं पैर और बाएं फेफड़े पर भी वजनदार चीज से हमला करने की बात सामने आई है।
घटना उघैती थाना इलाके के एक गांव की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि महिला हर दिन की तरह रविवार को भी नजदीक के गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। यहां मंदिर के पुजारी, उनके एक चेले और ड्राइवर ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या कर दी। देर रात पुजारी अपनी जीप से आया और दरवाजे पर महिला का शव फेंककर चला गया।
Budaun: A 50-year-old Anganwadi worker was allegedly raped and murdered in Ughaiti area of the district.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2021
"Case has been registered against 3 people under Sections 376 (rape)& 302 (murder) of IPC. 4 teams have been formed the nab to the accused," says SSP Sankalp Sharma. (05.01) pic.twitter.com/eesXAU4gmm
शव 18 घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया:
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उघैती के थानेदार रावेंद्र प्रताप सिंह ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। मौके का मुआयना भी नहीं किया। घटना के करीब 18 घंटे बाद सोमवार दोपहर में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।
