Uttar Pradesh / मेरठ में CNG पेट्रोल पंप पर 90 हजार की लूट, कर्मचारियों से मारपीट

मेरठ में सीएनजी पेट्रोल पंप पर शनिवार रात लूट हुई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 90 हजार रुपए बदमाशों ने लूटे हैं। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हुई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट और लूट करने वालों की पहचान कर रही है।मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित शोभापुर में CNG पंप का है। शनिवार रात 9 बजकर 10 मिनट पर वैगनआर सवार 4 युवक सीएनजी भरवाने पंप पर पहुंचे।

मेरठ में सीएनजी पेट्रोल पंप पर शनिवार रात लूट हुई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 90 हजार रुपए बदमाशों ने लूटे हैं। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हुई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट और लूट करने वालों की पहचान कर रही है।

मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित शोभापुर में CNG पंप का है। शनिवार रात 9 बजकर 10 मिनट पर वैगनआर सवार 4 युवक सीएनजी भरवाने पंप पर पहुंचे। सीएनजी भरवाने को लेकर कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पंप कर्मचारियों ने गाली गलौज का विरोध किया तो बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और धमकी देकर चले गए। 20 मिनट बाद कार सवार अन्य साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और पंप के कर्मचारियों पर हमला बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पंप के कर्मचारी से 90 हजार 500 रुपए लूट लिए। घटना के बाद बदमाश हाईवे की तरफ फरार हो गए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER