आंध्र प्रदेश / सैलानियों से भरी नाव नदी में डूबी, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी रविवार को सैलानियों से भरी एक नाव डूब गई. नाव पर 60 लोग सवार थे. इसमें से 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सरकार में मंत्री अवंती श्रीनिवास को मौके पर पहुंचने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री रेड्डी ने हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए रिपोर्ट मांगी है.

मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्य में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी उपयोग करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नौका संचालन पर रोक लगाने के साथ ही सभी नाव संचालकों के लाइसेन्स चेक करने को कहा है.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER