क्राइम / लड़के की प्रोफाइल बना महिला ने 50 लड़कियों का किया यौन शोषण

AajTak : Jan 12, 2020, 10:26 AM
अपराध | ऑनलाइन प्रोफाइल में खुद को लड़का बताने वाली महिला ने करीब 50 लड़कियों का यौन शोषण किया। शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत ने 21 साल की महिला को 8 साल जेल की सजा सुनाई। ये मामला लंदन के एनफील्ड का है।

जेम्मा वॉट्स नाम की महिला ने 13 साल तक की लड़कियों का यौन शोषण किया। 16 साल के लड़के का प्रोफाइल बनाकर जेम्मा पहले लड़कियों से ऑनलाइन संपर्क करती थी और फिर 'लड़के की मां' के रूप में उनसे मिलने जाती थी।

जेम्मा जब लड़कियों से मिलने जाती थी तो लड़कियों को लगता था कि वह जिस लड़के के साथ रिलेशनशिप में है, उसकी मां मिलने आई है। ऑनलाइन चैट ऐप के जरिए जेम्मा लड़कियों की इन्टिमेट फोटोज हासिल कर चुकी होती थी, जिसके आधार पर वह उन्हें ब्लैकमेल किया करती थी।

ब्रिटेन के विन्चेस्टर क्राउन कोर्ट ने महिला को यौन शोषण के लिए दोषी करार दिया। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उनका दिल बुरी तरह टूट गया जब उन्हें पुलिस ने जेम्मा की हकीकत बताई।

जेम्मा इस हद तक धोखा दे रही थी कि वह कुछ लड़कियों के पैरेंट्स के साथ भी वक्त बिताने में कामयाब रही। प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में बताया कि पीड़ितों ने सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए सहमति नहीं दी थी और जेम्मा ने उनका शोषण किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER